रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
पिण्डारूच में ‘थका बटोही’ पुस्तक का विमोचन, जुटे साहित्य जगत के विद्वान बिहार के भगीरथ: स्वतंत्रता के महानायक और आधुनिक निर्माण के शिल्पी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश
बिहार

पिण्डारूच में ‘थका बटोही’ पुस्तक का विमोचन, जुटे साहित्य जगत के विद्वान

अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने किया लोकार्पण, लेखक रूक्मिणी कांत चौधरी ने साझा किए जीवन यात्रा के संस्मरण

पिण्डारूच (दरभंगा)। केवटी प्रखंड के पिण्डारूच गांव स्थित रतिकान्त सदन परिसर में अवकाश प्राप्त न्यायाधीश रूक्मिणी कांत चौधरी की पुस्तक ‘थका बटोही’ का विमोचन पटना उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के साहित्यकारों, विद्वानों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच एवं वयोवृद्ध शिवकांत झा ने की। आकाशवाणी के प्रख्यात व्यक्तित्व मणिकांत झा भी मंचासीन रहे। आयोजन का शुभारंभ अवकाश प्राप्त सैनिक पंडित मणिनाथ मिश्रा के वेदोच्चारण से हुआ। इसके बाद फिल्म अभिनेता नवीन चौधरी ने स्वागत भाषण दिया और पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ।

लेखक रूक्मिणी कांत चौधरी ने बताया कि ‘थका बटोही’ उनकी जीवन यात्रा के संस्मरणों पर आधारित है। इसमें उनके व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न पहलुओं और अनुभवों को शामिल किया गया है।

मुख्य अतिथि धरणीधर झा ने कहा कि वे रूक्मिणी कांत चौधरी को अपना ज्येष्ठ भ्राता मानते हैं और उनसे उन्हें सदैव अपार स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि पिण्डारूच आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। इस अवसर पर विद्वानों की धरती पर उपस्थित होकर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवकांत झा ने लेखक की जीवन यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए विश्वास जताया कि पुस्तक के अनुभव पाठकों को सीख और प्रेरणा देंगे। इस दौरान अन्य विद्वानों ने भी अपने विचार रखे।

मंच संचालन मणिकांत चौधरी ने किया, जबकि अंत में ललित चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम की आयोजक लेखक की दौहित्रीद्वय स्वाती और स्वेता थीं। आयोजन की जिम्मेदारी ज्ञानेश चौधरी ने संभाली। मौके पर स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें