बुधवार, 4 नवम्बर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन की संपत्ति पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने उठाए गंभीर सवाल पटना पुस्तक मेला 4 से 15 दिसंबर तक गांधी मैदान में: 350 से अधिक कार्यक्रम और ‘स्वाद विहार’ बनेगा मुख्य आकर्षण बिहार में आईटी क्रांति की नई नींव: पटना के गर्दनीबाग में बनेगा अत्याधुनिक ‘इंटीग्रेटेड टेक पार्क’ पटना नगर निगम ने अपने पहले म्युनिसिपल बॉन्ड से जुटाए ₹199.99 करोड़, वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा विद्यालयों को आपदा एवं जोखिमों से सुरक्षित बनाने की पहल, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शुरू कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा आंतरिक समिति का उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण पिण्डारूच में ‘थका बटोही’ पुस्तक का विमोचन, जुटे साहित्य जगत के विद्वान
बिहार

बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन की संपत्ति पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

विशेष संवाददाता | लोकनीति

पटना: बिहार एसटीएफ (STF) के डीजी कुंदन कृष्णन द्वारा भोजपुर जिले के बिलौटी गाँव निवासी भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले में पाँच करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधाकर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डीजी कुंदन कृष्णन और उनके परिवार की घोषित-अघोषित संपत्तियों, जमीन के बड़े पैमाने पर अधिग्रहण और उनके वित्तीय स्रोतों को लेकर कई गंभीर और बड़े सवाल खड़े किए हैं।

करोड़ों की संपत्ति और बाजार मूल्य का अंतर

सुधाकर सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि डीजी कुंदन कृष्णन और उनके परिवार के वार्षिक संपत्ति विवरण में 100 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियाँ घोषित हैं, लेकिन वास्तविक बाजार मूल्य और सरकारी घोषणा में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख संपत्तियों और विवरणों की स्वतंत्र जाँच की माँग की है:

  • कृषि और आवासीय भूमि: नालंदा जिले के बिंद और दरियापुर में पैतृक कृषि भूमि, पटना के नाला रोड स्थित बिंद कोठी (आधा हिस्सा), और गुरुग्राम (दिल्ली एनसीआर) के पुरी डिप्लोमैटिक ग्रीन्स में तीन बेडरूम का फ्लैट। बयान के मुताबिक, इन संपत्तियों का कागजी मूल्य और वर्तमान बाजार मूल्य में भारी अंतर है।
  • पटना और आसपास के भूखंड: पटना सिटी के मौजा सिमली मुरारपुर (मालसलामी), रूपसपुर के धनौत क्षेत्र, और पटना के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 14 डिसमिल से अधिक की भूमि, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों में बताया गया है, लेकिन वार्षिक संपत्ति घोषणा में इसका जिक्र न होने का गंभीर सवाल उठाया गया है।
  • कैमूर और नालंदा में जमीन: कैमूर जिले के भगवानपुर (मकरी खोह) में लगभग 16 एकड़ से अधिक कृषि भूमि तथा नालंदा के बिंद में अतिरिक्त भूखंडों के अधिग्रहण और उनके वित्तीय स्रोतों पर सवाल उठाए गए हैं।

रितेश रंजन सिंह उर्फ ‘बिट्टू सिंह’ और अन्य लेन-देन पर सवाल

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी आरोप लगाया गया है कि पटना के बैरिया और सिमली मुरारपुर मौजा में डीजी कुंदन कृष्णन की पत्नी (डॉ. मल्लिका सिंह) और माता के नाम पर खरीदी गई जमीनों के ठीक बगल में रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की भी जमीनें हैं। यह महज संयोग है या कोई साझा कारोबारी एवं वित्तीय संबंध—इसकी स्वतंत्र जाँच की माँग की गई है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में निवेश देखने वाले रवि शेखर नामक व्यक्ति और भारती इंफ्राटेल लिमिटेड को सिमली मुरारपुर में जमीन लीज पर दिए जाने से प्राप्त आय व आयकर रिटर्न का मिलान करने की बात कही गई है।

नकदी, सोना और भूमि सीलिंग का मुद्दा

विज्ञप्ति के अनुसार, कुंदन कृष्णन और उनकी पत्नी के पास लगभग चार-चार करोड़ रुपये (कुल आठ करोड़ रुपये) के नकद, सोना, हीरा और अन्य कीमती रत्न होने की बात सामने आई है। साथ ही, बिहार में लागू भूमि सुधार एवं अधिकतम सीमा निर्धारण कानून (भूमि सीलिंग) के प्रावधानों के तहत परिवार के स्वामित्व वाली कुल कृषि भूमि की वैधता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

‘पाँच करोड़ का नोटिस मुझे डरा नहीं सकता’

सुधाकर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के मामले में सवाल उठाने पर उन्हें पाँच करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजकर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा:

“पाँच करोड़ रुपये का नोटिस मुझे डरा नहीं सकता। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सवाल उठाना मेरा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायित्व है। वर्दी कानून से ऊपर नहीं होती। पद किसी को जवाबदेही से मुक्त नहीं करता। यदि संपत्ति के संबंध में सभी दस्तावेज सही हैं, तो स्वतंत्र जाँच से पीछे हटने की जरूरत क्या है?”

#BiharPolice #KundanKrishnan #SudhakarSingh #LoknitiNews #PatnaNews #BiharNews #Transparency

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें