मंगलवार, 11 अगस्त 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
रवि किशन की बेटी बनी स्नाइपर शूटर,देश की सेवा करने का लिया फैसला उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हराकर बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स में जीता गोल्ड ATS जांच में बड़ा खुलासा – पाकिस्तान से जाली नोट,बांग्लादेशी तस्करों का साथ यूपी में सप्लाई अग्निवीर सैनिको के लिए भर्ती की तिथियां जारी,मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश जीपीएसवीएस ने शुरू किया सामुदायिक स्वयंसेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण चेंबर सचिव विनोद कुमार वापना बने भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, अमित सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को मंज़ूरी, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर काम शुरू गेहूँ खरीद केंद्रों पर बढ़ी आवक, किसानों को 48 घंटे में भुगतान का दावा
क्राइम

अग्निवीर सैनिको के लिए भर्ती की तिथियां जारी,मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित होंगी। मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में अलग-अलग तारीखों पर भर्ती प्रक्रिया चलेगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के आवागमन, ठहरने, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की बेहतर व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से नौ सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में दो से 27 फरवरी, आगरा में चार से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें