मंगलवार, 11 अगस्त 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
मानसून में मोनालिसा ने ढाया कहर; फोटो देखने के लिए क्लिक करे रवि किशन की बेटी बनी स्नाइपर शूटर,देश की सेवा करने का लिया फैसला उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हराकर बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स में जीता गोल्ड ATS जांच में बड़ा खुलासा – पाकिस्तान से जाली नोट,बांग्लादेशी तस्करों का साथ यूपी में सप्लाई अग्निवीर सैनिको के लिए भर्ती की तिथियां जारी,मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश जीपीएसवीएस ने शुरू किया सामुदायिक स्वयंसेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण चेंबर सचिव विनोद कुमार वापना बने भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, अमित सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को मंज़ूरी, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर काम शुरू
खेल

उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हराकर बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स में जीता गोल्ड

उज्जैन की विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया और सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। पिछले 5 दिनों से नेपाल में चल रही इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोमवार रात भारत की जीत हुई। इसमें उज्जैन की खिलाड़ियों ने गोल्ड खिताब जीता है।

25 देशों की टीम हुई थी प्रतियोगिता में शामिल
इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली विधि शर्मा ने बताया कि इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया गया। इसमें 25 देशों की टीमों ने भाग लिया। बताया जाता है कि विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल दोनों ही सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में योग से एमए कर रही हैं। बैडमिंटन में दोनों की शुरुआत से ही रुचि रही है और वे कई बार यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल गेम भी खेल चुकी हैं। विधि शर्मा ने बताया कि इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत उनका चयन हुआ था। इसके बाद से ही उन्होंने ओपन टूर्नामेंट खेला।

15 अगस्त को पहुंचेगी उज्जैन, होगा भव्य स्वागत
विधि शर्मा के पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए काफी खुशी का दिन है, क्योंकि हमारी बेटी ने हमारा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उसने पहली बार इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड का खिताब जीता है। उन्होंने बताया कि विधि शर्मा 15 अगस्त को उज्जैन आएगी, जहां उसका और उसकी पार्टनर उत्कर्षा पाल का भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें