बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’ विद्यापति के गीतों और ‘पंचलाइट’ के मंचन से गुलजार हुआ दरभंगा का संग्रहालय
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन

रवि किशन की बेटी बनी स्नाइपर शूटर,देश की सेवा करने का लिया फैसला

भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपने पिता से बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। जानिए किस फील्ड में हैं इशिता। जहां रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया, वहीं उनकी बेटी ने देश की सेवा करने का फैसला किया। परिवार का बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद इशिता की दिलचस्पी बचपन से ही आर्म्ड फोर्सेज में रही है।

NCC से शुरू हुआ इशिता का सफर

  1. इशिता शुक्ला पहली बार NCC से जुड़ने के बाद चर्चा में आई थीं।
  2. उन्होंने NCC में मिलिट्री ट्रेनिंग ली और गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में भी हिस्सा लिया।
  3. 2023 में आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के तौर पर डिफेंस फोर्स जॉइन की है।
  4. इससे पहले भी रवि किशन कई बार अपनी बेटी की NCC जर्नी और देश की सेवा करने के उसके जुनून के बारे में बात कर चुके हैं।

गणतंत्र दिवस परेड की भी की तैयारी
इशिता दिल्ली डायरेक्टोरेट की 7 गर्ल्स बटालियन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए भी ट्रेनिंग ली थी।इशिता ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान काफी मेहनत की और सैन्य जीवन के लिए खुद को तैयार किया। उनकी इस मेहनत ने उनके पिता रवि किशन को भी काफी गर्व महसूस कराया।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें