मंगलवार, 11 अगस्त 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
 जेईई-नीट कोचिंग के लिए गणित और केमिस्ट्री शिक्षक की भर्ती,जानें योग्यता अगर करना चाहते है ? महीने का 5000 इन्वेस्ट तो जाने FD,RD और SIP में क्या बेहतर होगा EPFO ने किया अलर्ट, इन चीजों से बचकर रहें मानसून में मोनालिसा ने ढाया कहर; फोटो देखने के लिए क्लिक करे रवि किशन की बेटी बनी स्नाइपर शूटर,देश की सेवा करने का लिया फैसला उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हराकर बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स में जीता गोल्ड ATS जांच में बड़ा खुलासा – पाकिस्तान से जाली नोट,बांग्लादेशी तस्करों का साथ यूपी में सप्लाई अग्निवीर सैनिको के लिए भर्ती की तिथियां जारी,मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश
बिज़नेस

अगर करना चाहते है ? महीने का 5000 इन्वेस्ट तो जाने FD,RD और SIP में क्या बेहतर होगा

महीने के आखिर में अगर खर्च निकालने के बाद आपके पास निवेश के लिए सिर्फ ₹5,000 बचते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल होता है- इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाएं रिकरिंग​ डिपॉजिट (RD) में बचाएं या सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) शुरू करें? इसका कोई एक सही जवाब नहीं है NYVO Money के CEO हर्ष सोनी के मुताबिक निवेश का फैसला इस बात से होना चाहिए कि पैसे की जरूरत किस उद्देश्य के लिए है

सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पैसे की जरूरत कब पड़ेगी, आपका मकसद क्या है और आप कितना जोखिम उठा सकते हैं मान लीजिए दो लोग हर महीने ₹5,000 निवेश कर रहे हैं एक व्यक्ति को एक साल के भीतर इमरजेंसी फंड तैयार करना है जबकि दूसरा 30 साल की उम्र में अगले 20 साल के लिए रिटायरमेंट कॉर्पस बनाना चाहता है तो दोनों के इंवेस्टमेंट विकल्प एक जैसे नहीं हो सकते

इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले अपनी बचत को किसी लक्ष्य से जोड़ना जरूरी है. हर्ष सोनी के मुताबिक, इमरजेंसी फंड के लिए FD या लिक्विड म्यूचुअल फंड जैसे अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. वहीं, अगर लक्ष्य 8-10 साल या उससे ज्यादा दूर है, तो SIP के जरिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पर विचार किया जा सकता है. Wise FinServ की सीओओ चारू पाहुजा के मुताबिक, 2-3 साल दूर के लक्ष्य के लिए FD या RD ज्यादा उपयुक्त हैं, जबकि 5 साल से लंबे लक्ष्य में इक्विटी SIP बेहतर विकल्प हो सकता है यानी हर महीने बचने वाले वही ₹5,000 अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग तरीके से लगाए जा सकते हैं

पहली बार निवेश कर रहे हैं तो क्या करें?

अगर आप पहली बार निवेश शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत किसी प्रोडक्ट से नहीं बल्कि अपने लक्ष्य से करें

1-2 साल में पैसे की जरूरत है: FD या अन्य अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें
2-3 साल का लक्ष्य है: RD या FD जैसे विकल्प उपयोगी हो सकते हैं
5 साल से ज्यादा का लक्ष्य है: जोखिम क्षमता के मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंड SIP पर विचार किया जा सकता है
10-15 साल या उससे ज्यादा का लक्ष्य है: लंबी अवधि के लिए इक्विटी SIP में ग्रोथ की ज्यादा संभावना हो सकती है

सिर्फ हाल के शानदार रिटर्न देखकर निवेश का फैसला न करें. इक्विटी इन्वेस्टमेंट में गिरावट के दौरान घबराकर SIP बंद करने से भी बचना चाहिए, बशर्ते आपका मूल लक्ष्य, समय-सीमा और जोखिम क्षमता नहीं बदली हो

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें