मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
बिहार

विश्व उद्यमिता दिवस पर चार नवाचारी स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च

ए.एन. कॉलेज, पटना के स्टार्ट-अप सेल और उद्योग विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त पहल पर विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर SCALEX 2026 – “स्टार्टअप ग्रोथ एंड मार्केट कनेक्ट” का सफल आयोजन 21 अगस्त को शताब्दी भवन के सेमिनार हॉल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ए.एन. कॉलेज, पटना की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों, उद्यमियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने में SCALEX 2026 के महत्व पर प्रकाश डाला।

SCALEX 2026 के सहायक निदेशक एस.के. वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने MSME योजनाओं, उद्यमिता के अवसरों, सरकारी सहायता तथा उभरते उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

तिरहुतवाला इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के CEO अभिनव झा ने बतौर अतिथि वक्ता कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा साझा करते हुए स्टार्टअप के निर्माण और उसके विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव एवं सुझाव दिए।

ब्रांड रेडिएटर की CEO हिमानी मिश्रा ने भी फंडिंग, व्यावसायिक विचारों के विकास तथा मजबूत ब्रांड पहचान बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। SCALEX 2026 का एक प्रमुख आकर्षण चार नवाचारी स्टार्टअप उत्पादों का लॉन्च रहा।

इस कार्यक्रम का प्रेरणादायक संदेश “Innovate, Build and Scale” (नवाचार करें, निर्माण करें और विस्तार करें) रहा। इस संदेश के माध्यम से युवा नवोन्मेषकों को अपने विचारों को प्रभावशाली उद्यमों में बदलने, रोजगार सृजन में योगदान देने तथा एक मजबूत, नवाचारी और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. निहारिका कुमारी, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्ट-अप सेल, ए.एन. कॉलेज, पटना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिन राज, स्टार्ट-अप सेल कोऑर्डिनेटर, तथा छात्र प्रतिनिधियों वंदना सिंह और पीयूष कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें