बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’ विद्यापति के गीतों और ‘पंचलाइट’ के मंचन से गुलजार हुआ दरभंगा का संग्रहालय
बिहार

विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा, सतर्कता बढ़ाने का निर्देश

दरभंगा: सीतेश चौधरी, 08 अक्टूबर 2026। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संभावित परिस्थितियों तथा उनसे निपटने के लिए आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों एवं क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने, स्थानीय स्तर पर आसूचना तंत्र को मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध अथवा संवेदनशील गतिविधि की तत्काल जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेने तथा समय रहते निरोधात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें