सर्वजन समाज मंच, बिहार का प्रमंडल स्तर पर व्यापक विस्तार: दरभंगा और सहरसा में नए प्रमंडल संयोजकों की नियुक्ति

पटना, 25 सितंबर 2026 (बिहार विमर्श): बिहार में आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और अधिक तीव्र करने तथा राज्य के कोने-कोने में समाजवादी विचारधारा के प्रसार के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया गया है। ‘सर्वजन समाज मंच, बिहार’ के संयोजक श्री संजय वर्मा ने संगठन की पहुंच को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रमंडल स्तर पर इसका विस्तार किया है। इस क्रम में राज्य के दो महत्वपूर्ण प्रमंडलों—दरभंगा एवं सहरसा—में सर्वजन समाज मंच के नए प्रमंडल संयोजकों की आधिकारिक घोषणा की गई है।
संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
- दरभंगा प्रमंडल: श्री अवधेश लाल देव
- सहरसा प्रमंडल: श्री अविनाश सिन्हा
संगठनात्मक क्षमता और जनसरोकार को मिली प्राथमिकता मंच के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन दोनों प्रमंडलों में नियुक्त किए गए दोनों नेताओं की सांगठनिमक क्षमता, कार्यकुशलता और उनके-अपने प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में जनसमस्याओं के खिलाफ लगातार मुखर रहने तथा जन-जागरूकता फैलाने के उनके पुराने रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयोजक श्री संजय वर्मा ने विश्वास जताया है कि इन नियुक्तियों से न केवल पार्टी और संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी, बल्कि आम जनता के बुनियादी मुद्दों, अधिकारों और उनके हकों की लड़ाई को एक नई दिशा और धार मिलेगी। प्रमंडल स्तर पर इस विस्तार से स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रभावी रूप से प्रशासनिक और सामाजिक मंचों पर उठाने में आसानी होगी।