गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
बिहार के भगीरथ: स्वतंत्रता के महानायक और आधुनिक निर्माण के शिल्पी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’
बिहार

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज

दरभंगा : सीतेश चौधरी, 05 अक्टूबर 2026। नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार तथा जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भारत निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दरभंगा प्रमंडल के प्रतिभावान खिलाड़ी वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों तक पहुंचकर देश का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। पहले दिन शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग और भारोत्तोलन सहित कई खेल आयोजित हुए। शतरंज में हर्षवर्धन सिंह, आर्यन कुमार, प्रिंस पासवान, मनीषा यादव, वैष्णवी कुमारी और खुशी कुमारी ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस और वॉलीबॉल में भी दरभंगा एवं मधुबनी के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कुश्ती के अंडर-17 बालक वर्ग में दरभंगा के आयुष कुमार, पृथ्वीराज, श्रेहाल भारद्वाज, सुधांशु सिंह, अनुभव कुमार झा, सादिक शहजाद और ऊर्जा कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें