गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
बिहार के भगीरथ: स्वतंत्रता के महानायक और आधुनिक निर्माण के शिल्पी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’
बिहार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड में मनाई

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान ऑकलैंड में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया ।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था। उनका ‘एकात्म मानवदर्शन’ भौतिकवाद और पूंजीवाद से परे मनुष्य, समाज और प्रकृति के बीच एक संतुलित व समग्र समन्वय की प्रेरणा देता है। दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि राष्ट्र की सच्ची उन्नति तभी संभव है जब समाज के सबसे कमजोर और उपेक्षित व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचे। यही ‘अंत्योदय’ का मूल मंत्र है, जो आज देश की लोककल्याणकारी नीतियों की आधारशिला बन चुका है।

उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। पंडित जी की राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें