गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
बिहार के भगीरथ: स्वतंत्रता के महानायक और आधुनिक निर्माण के शिल्पी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’
बिहार

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : डॉ. प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी को ऑनलाइन माध्यम से सुना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, खेल प्रतिभाओं की खोज और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया। ‘मन की बात’ सामान्य नागरिकों के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जनभागीदारी को इससे नई प्रेरणा मिल रही है।

माननीय अध्यक्ष ने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्मशती पर प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें स्मरण किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बिहारवासियों से ‘मन की बात’ में दिए संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण, नशामुक्ति, पोषण, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और ‘सबका प्रयास’ की भावना से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें