बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
कोशी की सांस्कृतिक चेतना का मंच: सहरसा में ‘युवा उत्सव 2026’ की दस्तक जब लदमा में गूंजी थीं 3000 गोलियां: एसटीएफ के उस एनकाउंटर की कहानी चेतन भगत ने किया डॉ. रजनीश कांत की पुस्तक ‘कायरोप्रैक्टर एंड फिजियोथेरेपिस्ट’ का लोकार्पण एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए संवेदनशील हाथ: 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: बासी मीट, एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट्स और अस्वच्छ किचन का हुआ पर्दाफाश आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’ विद्यापति के गीतों और ‘पंचलाइट’ के मंचन से गुलजार हुआ दरभंगा का संग्रहालय
बिहार

आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट

बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से बनी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का 1 मिनट 47 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के ऑफिशियल यूट्यूब समेत अन्य चैनलों पर रिलीज ट्रेलर में आम्रपाली के साथ सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आ रही है।

ट्रेलर की शुरुआत आम्रपाली दुबे के वकील बनने के सपने से होती है, लेकिन कहानी शादी के बाद रिश्तों की उलझनों और पति-पत्नी के अलग-अलग स्वभाव के बीच पहुंच जाती है। कहानी में भावनाओं के साथ मनोरंजन का तड़का भी देखने को मिलता है। खासकर ट्रेलर का क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंकाने के साथ मुस्कुराने पर मजबूर करता है। अब असली राज क्या है, इसके लिए फिल्म के प्रीमियर का इंतजार करना होगा।

लिंक : https://youtu.be/nVuGFgFXvrM?si=ynKwwmQOH1Ud2W8T

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक-निर्देशक सोम भूषण हैं। निर्माता निशांत उज्जवल ने फिल्म को लेकर दावा किया कि यह पारिवारिक मनोरंजन के साथ रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेलर की प्रतिक्रिया से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है और जल्द ही फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी को लेकर कहा कि दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद सहजता और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है। उनके बीच की केमिस्ट्री फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाती है। निशांत ने कहा कि ‘बीवी हो तो ऐसी’ में आम्रपाली और विक्रांत को एक अलग अंदाज में देखने को मिलेगा, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। फिल्म पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और हास्य के साथ दर्शकों को बांधे रखने की पूरी कोशिश करती है।

फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली एवं सबा खान सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे, जबकि विशेष भूमिका में संजय पांडेय होंगे। संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने दिया है, जबकि गीत ओम झा, संतोष पाटिल, शेखर मधु ने लिखे हैं।

फिल्म के सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय और एडिटर जितेन्द्र सिंह जीतू हैं। ट्रेलर में आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी, रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानी और मनोरंजन का अंदाज देखकर अब दर्शकों की नजर फिल्म के प्रीमियर पर होगी। सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल व सुशांत उज्जवल, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया, सह निर्देशक मंजर खान और लेखक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं।

यह ख़बर शेयर करें
विज्ञापन

संबंधित ख़बरें

सभी देखें